Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज, छत्तीसगढ़ में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज शुक्रवार को भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होने जा रहा है। रायपुर में आज चौकों-छक्कों की बरसात होने के पूरे आसार हैं। वहीं मैच देखने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलो से आने वाले दर्शकों के अलावा खिलाड़ियों के लिए सुगम आवागमन के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मैच के आयोजन को लेकर इस बार कई अहम बदलाव किए हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि फर्स्ट इनिंग के बाद स्टेडियम में किसी भी प्रकार की एंट्री नहीं दी जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वहीं रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे क्रमांक-53 होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होकर चीचा स्टेडियम तिराहा से साईं अस्पताल रोड होकर साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।

पहली इनिंग के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मैच के आयोजन को लेकर इस बार कई अहम बदलाव किए हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि फर्स्ट इनिंग के बाद स्टेडियम में किसी भी प्रकार की एंट्री नहीं दी जाएगी।

सीट नंबरिंग टली, पहले आओ–पहले पाओ की व्यवस्था

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पहले दर्शकों के लिए सीट नंबरिंग की योजना बनाई गई थी, लेकिन समय की कमी के चलते इसे फिलहाल टाल दिया गया है। अब स्टेडियम में दर्शकों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी।

क्या ले जा सकेंगे और क्या रहेगा प्रतिबंधित

संघ के अनुसार बच्चों के खाने-पीने की सामग्री ले जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, माचिस, पानी की बोतल, डिब्बा, टिफिन, वाद्ययंत्र, छाता, ब्लेड, स्केट्स, बोर्ड, डंडा, बैट, झंडा, चाकू, कांच का कंटेनर, हैंड बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, हैंडीकैम, स्प्रे, पेन, पेंसिल, बॉल, लाउड हैलर, सीटी, हॉर्न, रेडियो और किसी भी प्रकार की भड़काऊ या संदिग्ध वस्तु स्टेडियम के भीतर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंधित सामान प्रवेश द्वार पर जमा कराया जाएगा।

सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कड़ी निगरानी

मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और आयोजन समिति अलर्ट पर रहेगी। दर्शकों से अपील की गई है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31