भरत तिवारी केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जांघ और पैर में दागी गईं 5 गोलियां! एनकाउंटर पर उठे सवाल

Share

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में हुए चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसने कई अहम सवालों को और गहरा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भरत तिवारी को कुल पांच गोलियां लगी थीं।

कहां-कहां लगी गोली?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार:

  • पहली गोली बाईं जांघ के ऊपरी अगले हिस्से में लगी
  • दूसरी गोली बाईं जांघ के बीच के अंदरूनी हिस्से में लगी
  • तीसरी गोली दाईं जांघ के अंदरूनी हिस्से में लगी
  • चौथी गोली दाईं जांघ के बाहरी हिस्से के अंदरूनी हिस्से में लगी
  • पांचवीं गोली बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगी

डॉक्टर ने पहले ही जताया था अंदेशा

घटना के बाद आरा सदर अस्पताल के सर्जन डॉ. एम.एच. अंसारी ने भी बताया था कि घायल को 4-5 गोलियां लगी थीं और वह शॉक में था। अत्यधिक रक्तस्राव और अंदरूनी चोटों के कारण उसकी हालत बेहद गंभीर थी, जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

परिवार ने उठाए गंभीर आरोप

मृतक की मां आशा देवी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें एसपी और जांच प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है और आरोप लगाया कि उनके दूसरे बेटे को भी धमकाया गया।

सरकार का पक्ष

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मामले की जांच एक रिटायर्ड जज को सौंपी गई है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

17 जून को बिलौटी गांव में पुलिस और भरत तिवारी के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि हथियार डालने के बाद भी पुलिस ने उसे गोली मारी। इस मामले में एसडीपीओ और एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उठ रहे हैं सवाल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब यह सवाल और तेज हो गया है कि क्या एनकाउंटर के दौरान तय नियमों का पालन हुआ था या नहीं। जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930