भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटाए गए SDO को मिली नई पोस्टिंग, बिहार में 3 IAS समेत 27 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Share

पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि 27 बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 44 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

तीन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार को निदेशक, अंकेक्षण एवं वित्त बनाया गया है। पूर्णिया के उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार को आयुक्त बीबी राम जी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, ग्रामीण कार्य विभाग के अपर सचिव अभय झा को बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम का निदेशक बनाया गया है। जीविका की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्या सिंह को बीबी राम जी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में हटाए गए SDO को सुपौल में पोस्टिंग

चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले के दौरान जगदीशपुर के अनुमंडलीय पदाधिकारी (SDO) रहे संजीत कुमार को भी नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें सुपौल सदर का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।

भरत तिवारी के परिजनों की मांग के बाद संजीत कुमार को जगदीशपुर SDO के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से वह मुख्यालय में नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। अब सरकार ने उन्हें सुपौल में नई जिम्मेदारी दी है।

27 पुलिस अधिकारियों का तबादला

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला किया गया है। एएसपी सोनू कुमार राय को उच्चतर प्रभार देते हुए पटना का एसपी प्रशासन बनाया गया है। उमेश्वर चौधरी को फुलवारीशरीफ और प्रेमचंद सिंह को छपरा सदर का SDPO-2 बनाया गया है।

इन अधिकारियों को मिली SDPO की जिम्मेदारी

पोलस्त कुमार को महुआ, सुशील कुमार को आरा सदर, प्रशांत कुमार को बेगूसराय सदर, राजेश कुमार को हथुआ, अजीत प्रताप सिंह चौहान को धमदाहा (पूर्णिया), अमरकांत को मंझौल और सतीश सुमन को समस्तीपुर सदर का SDPO बनाया गया है।

राकेश कुमार रंजन को बिहारशरीफ सदर, आनंद मोहन गुप्ता को सिवान सदर, राकेश कुमार भास्कर को बेतिया सदर और कृपालचंद्र जायसवाल को गोपालगंज सदर का SDPO-2 बनाया गया है।

कई अनुमंडलों में नए पुलिस अधिकारी

पंकज कुमार मिश्रा को अरेराज, निशिकांत भारती को सिमरी बख्तियारपुर, चंद्रभूषण को दाउदनगर, अभिनव कुमार को वजीरगंज, पंकज कुमार सिंह को त्रिवेणीगंज, सत्येंद्र राम को रामनगर, अजय कुमार को मधेपुरा सदर, पवन कुमार को वीरपुर, पवन कुमार सिंह को उदाकिशुनगंज, पंकज कुमार सिंह को सहरसा सदर और अभय कुमार को खड़गपुर का SDPO बनाया गया है।

इसके अलावा गोरख राम को बीसैप-4, डुमरांव और गुलशन कुमार को गया रेल का डीएसपी बनाया गया है। गृह विभाग ने सभी तबादलों और नई पोस्टिंग को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031