Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ब्रेकिंग : बिहार में पंचायत सचिवों की हड़ताल से पंचायतों का कामकाज प्रभावित

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना : बिहार में पंचायत सचिवों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे पंचायतों के कामकाज पर असर दिखने लगा है। राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पंचायत सचिव प्रदर्शन पर डटे रहे।

धरना के दौरान निलंबित पंचायत सचिवों को मंच पर माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पंचायत सचिव संघ ने सरकार की निलंबन कार्रवाई को आंदोलन दबाने की कोशिश बताते हुए विरोध जताया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

संघ के मुताबिक समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, सिवान और गोपालगंज समेत कई जिलों में पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की गई है। इसके बावजूद 38 जिलों के पंचायत सचिवों ने एकजुट होकर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

पंचायत सचिव संघ ने कहा कि उनकी पांच सूत्री मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हड़ताल के कारण पंचायत स्तर पर प्रमाण पत्र, योजनाओं के निष्पादन और अन्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने लगे हैं। वहीं सरकार और पंचायत सचिव संघ के बीच टकराव भी बढ़ता नजर आ रहा है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031