बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने की तैयारी, ‘टॉक्सिक’ बनी टेंशन! श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ की रिलीज टल सकती है

Share

मुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ईथा’ अब अपनी निर्धारित रिलीज डेट 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होती नजर नहीं आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता मैडॉक फिल्म्स इसकी रिलीज को लेकर नई रणनीति पर काम कर रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म को या तो तय समय से पहले रिलीज किया जा सकता है या फिर इसकी रिलीज आगे बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बॉक्स ऑफिस पर बढ़ने वाली थी बड़ी टक्कर

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त के अंतिम सप्ताह में कई बड़ी फिल्मों की रिलीज तय होने से बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला बनने की संभावना थी।

इसी बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म ‘वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की रिलीज भी 28 अगस्त से हटाकर 25 सितंबर कर दी गई है। वहीं अनुपम खेर और बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ भी इसी अवधि में रिलीज होने वाली है।

ऐसे में निर्माताओं ने ‘ईथा’ की रिलीज रणनीति पर दोबारा विचार शुरू कर दिया है।

‘टॉक्सिक’ से बचने की तैयारी

फिल्म की रिलीज टालने की चर्चाओं के पीछे कन्नड़ सुपरस्टार यश और कियारा आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ को भी बड़ा कारण माना जा रहा है, जिसकी रिलीज 26 अगस्त को प्रस्तावित है।

ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित हो सकता है। इसी वजह से निर्माता टकराव से बचने के लिए नई रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं।

श्रद्धा निभाएंगी विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘ईथा’ में श्रद्धा कपूर प्रसिद्ध मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिलहाल दर्शकों की नजर निर्माताओं की ओर से घोषित की जाने वाली नई रिलीज डेट पर टिकी हुई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031