बृजभूषण सिंह को गिफ्ट में मिला डेढ़ करोड़ का घोड़ा; कीमत सुनकर खुद भी हो गए हैरान

Share

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पंजाब से तेजवीर बराड़ ने डेढ़ करोड़ रुपए का घोड़ा गिफ्ट में भेजा है. यह तोहफा उनको उनके जन्मदिन और नए साल 2026 की बधाई के रूप में दिया गया है. बृजभूषण सिंह का जन्मदिन 8 जनवरी को होता है.

यह खास नस्ल का घोड़ा इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. घोड़े की एक झलक पाने के लिए दूर-दराज से लोग उनके पैतृक गांव विश्नोहरपुर पहुंच रहे हैं. सुबह से शाम तक गांव में लोगों की आवाजाही बनी हुई है.

पूर्व सांसद को जन्मदिन और नव वर्ष के शुभ अवसर से पहले ही गुरप्रीत और दीपक ने पंजाब से लाकर मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा गिफ्ट में दिया है. भाजपा नेता बृजभूषण सिंह घोड़े व गाय पालने के शौकीन हैं. उनके पैतृक गोंडा जिले के विश्नोहरपुर गांव में घर के ठीक सामने एक अस्तबल व गोशाला बनी हुई है.

इस बार बृजभूषण शरण सिंह के अस्तबल में पंजाब से आया हुआ डेढ़ करोड़ का घोड़ा शामिल हुआ है. इसे बृजभूषण शरण सिंह ने खरीदा नहीं है. बल्कि उन्हें पंजाब से आए लोगों ने गिफ्ट में जन्मदिन से पहले दिया है.

यह घोड़ा देश-विदेश की प्रतियोगिताओं में भी शामिल हो चुका है और इसका पासपोर्ट भी बना हुआ है. बृजभूषण शरण सिंह ने खुद इसका वीडियो जारी करके इसकी जानकारी दी है. घोड़ी अभी 2 साल का बच्चा है. यह घोड़ा एक प्रतियोगिता में 17 लाख रुपए भी जीत करके आया है. इसका पासपोर्ट बना हुआ है और यह देश विदेश की खेल प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करने जाता है.

कौन हैं तेजवीर बराड़ जिन्होंने भाजपा नेता को भेजा महंगा गिफ्ट: पंजाब के तेजवीर बराड़ घोड़ों की एकेडमी चलाते हैं. इसके साथ ही घोड़ों की खरीद-फरोख्त भी करते हैं. उनका कारोबार देश-विदेश में फैला है. तेजवीर बराड़ बृजभूषण शरण सिंह के सांसद बेटे करण भूषण के गहरे दोस्त हैं.

महंगी कारों, हेलीकॉप्टर के साथ घोड़ों का भी शौक

गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह को महंगी कारों, हेलीकॉप्टर के साथ-साथ घोड़ों का भी शौक है, जिसको लेकर उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारे पोस्ट और वीडियो मिल जाएंगे. बृजभूषण सिंह ने अपने घर के सामने ही अस्तबल और गौशाला बना रखा है. यहां वो रोज सुबह-शाम जाते हैं और घोड़े और गायों के साथ समय बिताते हैं.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728