बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, पवन सिंह ने सबसे पहले किया शपथ ग्रहण

Share

पटना। बिहार विधान परिषद के एनेक्सी भवन में बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 10 नवनिर्वाचित नेताओं ने विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के रूप में शपथ ली। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पवन सिंह ने सबसे पहले ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत भोजपुरी अभिनेता एवं नवनिर्वाचित विधान पार्षद पवन सिंह से हुई। उन्होंने सबसे पहले एमएलसी पद की शपथ ली। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, संजय मयूख, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने क्रमवार शपथ ग्रहण की।

समारोह में सत्ता और विपक्ष के नेता रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और तेजस्वी यादव मंच पर एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आए, जो चर्चा का विषय रहा।

चार भाजपा, चार जदयू समेत 10 सदस्य निर्विरोध चुने गए

करीब 20 दिन पहले बिहार विधान परिषद की रिक्त सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार, जनता दल (यूनाइटेड) के चार, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

ललन प्रसाद का निर्वाचन रहा सबसे चर्चित

जनता दल (यूनाइटेड) के ललन प्रसाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा रिक्त की गई विधान परिषद सीट से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसे इस चुनाव की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल सीट माना जा रहा था।

अब विधान परिषद की कार्यवाही में लेंगे हिस्सा

शपथ ग्रहण के साथ ही सभी 10 नवनिर्वाचित सदस्य अब बिहार विधान परिषद की कार्यवाही में भाग लेने और अपने-अपने विधायी दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अधिकृत हो गए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031