Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में IPL की दस्तक की तैयारी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की पहल से बढ़ी उम्मीद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

बिहार में क्रिकेट के विकास और राज्य को देश के बड़े क्रिकेट मंच पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में बिहार में IPL मैचों के आयोजन और अपनी खुद की IPL फ्रेंचाइजी के गठन की संभावनाओं पर मंथन तेज हो गया है।

इसी क्रम में पूर्व COO, Kings XI Punjab एवं Rajasthan Royals के पूर्व VP राजीव खन्ना तथा खेल विभाग, बिहार के निदेशक आरिफ अहसन के साथ महत्वपूर्ण बैठक में बिहार में IPL आयोजन की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बैठक में बिहार में IPL मुकाबलों की मेजबानी के साथ-साथ राज्य की अपनी IPL टीम के गठन की दिशा में रोडमैप तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह पहल बिहार के क्रिकेट प्रेमियों और उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ी उम्मीद के रूप में देखी जा रही है।

बिहार में क्रिकेट के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जैसे विश्वस्तरीय स्टेडियम के निर्माण और पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम के प्रस्तावित पुनर्विकास से राज्य में बड़े क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी की क्षमता बढ़ेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

IPL मैच बिहार में होने से राज्य के खिलाड़ियों को घरेलू स्तर से आगे बढ़कर बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। इसके साथ ही खेल पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलने की संभावना है।

हालांकि बिहार की अपनी IPL फ्रेंचाइजी के गठन और IPL मैचों की मेजबानी के लिए BCCI तथा IPL की निर्धारित प्रक्रिया और मंजूरी आवश्यक होगी। फिलहाल इस दिशा में हुई चर्चा को बिहार क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31