बिहार में नए मुख्यमंत्री पर आज फैसला,पर्ची लेकर पटना पहुंचे शिवराज सिंह चौहान

Share

एनडीए विधायक दल की बैठक में होगा ऐलान, अटल सभागार में जुटेंगे सभी विधायक ।
पटना, मंगलवार: बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है, जहां नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। केंद्रीय मंत्री पटना पहुंच चुके हैं और उनके पास नए सीएम के नाम की पर्ची होने की चर्चा है। वे भाजपा की ओर से पर्यवेक्षक बनाए गए हैं और विधायक दल की अहम बैठक में शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि राजधानी पटना के अटल सभागार में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और भी पटना पहुंच चुके हैं। सभी की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि के इस्तीफे के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पिछले करीब 20 वर्षों से बिहार की राजनीति में केंद्रीय भूमिका निभा रहे नीतीश कुमार के पद छोड़ने के बाद अब नए नेतृत्व को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बना ली है और आज की बैठक में औपचारिक घोषणा की जाएगी। पूरे राज्य की नजरें अब इस फैसले पर टिकी हुई हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31