Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा आज, 4236 पदों के लिए लाखों उम्मीदवार मैदान में

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार पुलिस के मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही भर्ती के लिए आज राज्यभर में परीक्षा आयोजित की जा रही है। कुल 4236 पदों के लिए पटना समेत विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में एग्जाम लिया जाएगा।
इस भर्ती के लिए करीब 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहले चरण की लिखित परीक्षा 14 जून को आयोजित की गई थी।

परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था

पिछले चरण में भारी भीड़ और अव्यवस्था की शिकायतों के बाद रेलवे ने इस बार व्यापक इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 16 और 17 जून को कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी हो।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आज चलने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनें

  • पटना जंक्शन से गया – सुबह 7:15 बजे
  • बक्सर से पटना – शाम 6:00 बजे
  • बक्सर से दानापुर – दोपहर 1:30 बजे
  • किउल से गया – दोपहर 12:30 बजे
  • गया से नवादा – शाम 5:30 बजे
  • बख्तियारपुर–राजगीर रूट (नालंदा, बिहारशरीफ के रास्ते) – सुबह 8:00 बजे, दोपहर 3:30 बजे
  • राजगीर से बख्तियारपुर – दोपहर 1:00 बजे, शाम 6:15 बजे
  • बेतिया से हाजीपुर – दोपहर 1:00 बजे
  • बेतिया से पाटलिपुत्र – शाम 6:00 बजे
  • मधेपुरा/मधुबनी से हाजीपुर – दोपहर 1:00–1:30 बजे
  • मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र – दोपहर 1:00 बजे, शाम 6:00 बजे
  • समस्तीपुर से सिवान – दोपहर 1:00 बजे
  • समस्तीपुर से हाजीपुर – शाम 6:00 बजे
  • पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र – शाम 6:00 बजे
  • सहरसा से हाजीपुर – दोपहर 2:00 बजे
  • सुपौल से देवघर – दोपहर 1:00 बजे
  • औरंगाबाद से गया – दोपहर 2:00 बजे, शाम 6:30 बजे
  • हाजीपुर से छपरा – शाम 6:00 बजे
  • सोनपुर से मुजफ्फरपुर – शाम 4:00 बजे

देर रात भी चली स्पेशल ट्रेनें

मंगलवार रात भी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया।

  • किशनगंज स्पेशल: रात 8:00 बजे पाटलिपुत्र से
  • नरकटियागंज स्पेशल: रात 9:00 बजे पटना जंक्शन से
  • अररिया स्पेशल: रात 10:00 बजे पाटलिपुत्र से

इन ट्रेनों का संचालन बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार सहित प्रमुख स्टेशनों के रास्ते किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भीड़ प्रबंधन पर खास फोकस

पिछली परीक्षा में ट्रेनों और बसों में अत्यधिक भीड़ की शिकायतों को देखते हुए इस बार प्रशासन और रेलवे ने अतिरिक्त व्यवस्था की है। उद्देश्य है कि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930