बिहार ने LEADS 2025 फ्रेमवर्क में दर्ज की बड़ी उपलब्धि, “High Performers” श्रेणी में शामिल

Share

पटना: बिहार ने लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए DPIIT द्वारा जारी LEADS 2025 फ्रेमवर्क में “High Performers” श्रेणी में जगह बनाई है। राज्य ने “Fast Mover” श्रेणी से आगे बढ़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है, जिसे औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में सुधारों का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

उद्योग विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह सफलता Narendra Modi के नेतृत्व और बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के मार्गदर्शन में राज्य में औद्योगिक अवसंरचना, निवेश अनुकूल माहौल और Ease of Doing Business को मजबूत करने के प्रयासों का परिणाम है।

उद्योग मंत्री Shreyasi Singh ने कहा कि बिहार सरकार उद्योग, निवेश और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में व्यापक सुधार कर राज्य को देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बेहतर नीतियों और मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति का प्रमाण है।

उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आईडा के एमडी कुंदन कुमार ने कहा कि LEADS 2025 में “High Performers” श्रेणी में शामिल होना बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि लॉजिस्टिक्स अवसंरचना, औद्योगिक कनेक्टिविटी और निवेश सुविधा को मजबूत करने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है।

राज्य सरकार ने कहा कि “विकसित बिहार” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश, उद्योग और लॉजिस्टिक्स अवसंरचना को और मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031