बिहार के 12 जिलों में छाया घना कोहरा, 22 दिसंबर के बाद शीतलहर का असर और तेज

Share

पटना। बिहार में गुरुवार की सुबह पटना, भागलपुर, बांका, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, बेतिया, गोपालगंज, सीतामढ़ी,दरभंगा, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में घना कोहरा छाया है।

पटना के कई इलाकों में दृश्यता 20 मीटर है।मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक हफ्ते में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक 17 दिसंबर से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी इलाकों में असर दिखा रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसका सीधा असर बिहार के मैदानी क्षेत्रों पर पड़ रहा है, जहां पहाड़ों से उतरने वाली सर्द पछुआ हवाएं तापमान को लगातार नीचे धकेल रही हैं।

विभाग का कहना है कि इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की स्थिति भी बन सकती है।

राज्य में रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। भागलपुर के सबौर और समस्तीपुर के पूसा जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। राजधानी पटना में भले ही पारा अभी 14 डिग्री के आसपास है, लेकिन तेज ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम की ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर के बाद बिहार में शीतलहर का असर और तेज हो सकता है। घने कोहरे के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक और गिरावट आने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि 19 दिसंबर के बाद ठंड की तीव्रता में अचानक बढ़ोतरी महसूस की जा सकती है।

बीते 24 घंटों में बिहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान कैमूर जिले में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, रोहतास और गया में भी रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। दिन का सबसे अधिक तापमान फारबिसगंज में 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031