Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के सुपौल में हैवानियत: 7 वर्षीय बच्ची की कुदाल से काटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सुपौल, 10 जुलाई — बिहार के सुपौल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से वार कर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

देर रात घर लौटते समय हुआ हमला

घटना सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव के शंभू साह अपनी 7 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी के साथ देर रात दूध लेकर घर लौट रहे थे। शंभू साह आगे चल रहे थे, जबकि उनकी बेटी पीछे-पीछे हाथ में दूध की बोतल लेकर आ रही थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने बच्ची पर कुदाल से अचानक हमला कर दिया। हमले में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी की पहचान, गांव में फैला आक्रोश

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का नाम राजू साह है, जो पीड़ित परिवार का पड़ोसी है। घटना के बाद आरोपी अपने घर में छिप गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए और उसके घर में आग लगा दी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजीव रंजन सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने किसी तरह आरोपी को सुरक्षित निकालकर गिरफ्तार कर लिया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासन द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया गया है और एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31