Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने 97.84 लाख पेंशनधारियों के खातों में 1,423.94 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर, हर महीने 10 तारीख को मनाया जाएगा ‘बिहार पेंशन दिवस’

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना, 10 जुलाई — मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से राज्य के 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में 1,423.94 करोड़ रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की।

यह राशि राज्य की तीनों पेंशन योजनाओं के तहत जून 2026 तथा केंद्र प्रायोजित एनएसएपी (NSAP) पेंशन योजनाओं के तहत मई और जून 2026 की पेंशन को शामिल करते हुए भेजी गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े जिलाधिकारी और लाभार्थी

कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें राज्यभर के पेंशनधारी, सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

हर महीने 10 तारीख को ‘बिहार पेंशन दिवस’

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि अब हर महीने की 10 तारीख को ‘बिहार पेंशन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस दिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी पात्र पेंशनधारियों के खातों में समय पर DBT के माध्यम से पेंशन राशि पहुंच जाए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पारदर्शिता और तकनीक आधारित व्यवस्था पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हस्तांतरण सरकार की पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित जनकल्याणकारी व्यवस्था का प्रमाण है।
उन्होंने सभी पेंशनधारियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के सम्मान और आत्मविश्वास को मजबूत करना है।

सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग और वंचित वर्गों की सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कोई पात्र लाभार्थी न छूटे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सहयोग शिविर और पंचायत विकास दिवस के दौरान लोगों से संवाद कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र पेंशनधारी योजना से वंचित न रहे।
उन्होंने आधार लिंकिंग को अनिवार्य रूप से पूरा कराने और पेंशन वितरण को समयबद्ध एवं पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।

पेंशन राशि बढ़ाकर 1100 रुपये

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है, जिससे लाभार्थियों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031