बिहार के सुपौल में बस-ट्रक की टक्कर से मची अफरा-तफरी, 24 से अधिक यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर

Share

सुपौल। सुपौल जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी बस और एक तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 किनारे पलट गई। इस हादसे में 24 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पटना से उदाकिशुनगंज जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार बस पटना से उदाकिशुनगंज जा रही थी। यह दुर्घटना निर्मली थाना क्षेत्र हरियाही स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 4 बजे हुई। बस में करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे।

राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया गया, जहां 14 लोगों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

8 घायल हायर सेंटर रेफर

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आलोक राज के अनुसार, गंभीर रूप से घायल 8 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान बस में टक्कर मार दी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे में बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

निर्मली थाना अध्यक्ष सियार मंडल ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कर चुकी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930