Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नई जिम्मेदारी के साथ सक्रिय हुए सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, विजय चौधरी ने संभाला पदभार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पद संभालने के बाद एक्शन मोड में नजर आए। गुरुवार सुबह वे सचिवालय पहुंचे और सभी विभागों के प्रधान सचिवों के साथ अहम बैठक की। बैठक में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा के साथ कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

प्रशासनिक सक्रियता की शुरुआत

मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद सम्राट चौधरी ने शासन-प्रशासन को गति देने के संकेत दिए हैं। सचिवालय में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज, योजनाओं की प्रगति और प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विजय चौधरी ने संभाला जल संसाधन विभाग

इस बीच उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी गुरुवार को सिंचाई भवन स्थित जल संसाधन विभाग का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विभागीय प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

शपथ के बाद जिम्मेदारियों का बंटवारा

उल्लेखनीय है कि सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ जदयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फिलहाल मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। वर्तमान व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभागों की जिम्मेदारी है, जबकि विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभाग सौंपे गए हैं। कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का पुनर्वितरण किया जाएगा।

आगे कैबिनेट विस्तार की तैयारी

राज्य में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है। तब तक मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री ही सभी विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram