बिहार के समस्तीपुर में डबल मर्डर से हडकंप, कुख्यात प्रभात चौधरी और साथी सन्नी कुमार को अपराधियों ने गोलियों से भूना

Share

पटना, 08 जुलाई: बिहार के समस्तीपुर जिले में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बाइक सवार 8-10 अज्ञात बदमाशों ने कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।

घात लगाकर बरसाईं गोलियां

जानकारी के अनुसार, बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही प्रभात चौधरी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा, अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी में दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

फोन कर बुलाने का आरोप

मृतक प्रभात चौधरी के पिता संजय चौधरी ने बताया कि उनके बेटे को फोन कर बुलाया गया था। वह शाम करीब सात बजे घर से निकला था और अपने तीन साथियों के साथ स्कॉर्पियो से नामापुर दरियापुर की ओर गया था। वहां पहले से मौजूद अपराधियों ने उसे निशाना बनाकर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या पूरी साजिश के तहत की गई।

आपराधिक इतिहास रहा है प्रभात का

पुलिस के अनुसार, प्रभात चौधरी पर अवैध शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे। वह एक साल पहले ही जेल से छूटा था। इससे पहले 26 अगस्त 2023 को समस्तीपुर कोर्ट में गवाही के दौरान भी उस पर फायरिंग की घटना हो चुकी थी।

पुरानी रंजिश की आशंका

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या अवैध कारोबार में पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

इलाके में दहशत, जांच जारी

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। चकमेहसी थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि फिलहाल हत्या के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930