Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के विकास रोडमैप पर उच्चस्तरीय बैठक में अहम फैसले, डबल इंजन सरकार से मिलेगी विकास की नई गति

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार के “डबल इंजन” सहयोग से बिहार को चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने यह बात बुधवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के दौरान कही, जिसमें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मनरेगा भुगतान 30 जून से पहले पूरा करने पर सहमति

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए बैकलॉग राशि जारी की है, जिसके लिए उन्होंने आभार जताया।
उन्होंने कहा कि मनरेगा के लंबित भुगतान को प्राथमिकता देते हुए 30 जून से पहले सभी बकाया राशि का भुगतान करने पर सहमति बनी है।

ग्रामीण विकास योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वाकांक्षी “वीबीजी राम जी योजना” 1 जुलाई से पूरी तरह लागू की जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत बिहार में 1.04 करोड़ लोगों की पहचान की गई है, जिनमें से 60 लाख पात्र पाए गए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि इन सभी पात्र परिवारों को जल्द से जल्द पक्का घर उपलब्ध कराया जाए।

कृषि क्षेत्र में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की पहल

कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने बक्सर और लखीसराय में टमाटर और प्याज के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।
उन्होंने कहा कि राज्य में बागवानी, धान और गेहूं उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए बिहार के फलों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जाएगा।
मखाना की बढ़ती वैश्विक मांग को देखते हुए मखाना बोर्ड के गठन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर भी जोर दिया गया।

एकीकृत खेती और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

उन्होंने बताया कि बिहार पहले ही कृषि रोडमैप लागू करने वाला अग्रणी राज्य रहा है। अब एकीकृत खेती को बढ़ावा देकर राज्य को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
साथ ही जल संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए वॉटरशेड और मिट्टी संरक्षण योजनाओं को तेजी से लागू किया जाएगा।

केंद्र का पूरा सहयोग मिलेगा: शिवराज सिंह चौहान

बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावों का समर्थन करते हुए भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास के लिए हर संभव सहयोग देती रहेगी।

बैठक में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित राज्य और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031