बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, विधि-विधान से पूजा कर मांगा बिहार सहित विश्व के सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद

Share

देवघर/पटना । सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता निशांत कुमार ने सोमवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से बिहार सहित पूरे विश्व के सुख-शांति, समृद्धि, कल्याण और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच निशांत कुमार ने भगवान शिव का पूजन और आरती की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। पूजा के दौरान पार्टी के कई नेता, समर्थक और उनके शुभचिंतक मौजूद रहे।

बाबा बासुकीनाथ धाम में भी किया पूजन

पूजा-अर्चना के बाद निशांत कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने धार्मिक दौरे की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में दर्शन-पूजन के बाद बाबा बासुकीनाथ धाम में भी विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र शिवभक्तों के जयकारों से गूंजता रहा और पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना रहा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930