Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट: प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, 13वें राउंड के बाद 7,119 वोट से आगे

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त लगातार बनाए रखी है। 13वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से 7,119 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसमें 34.30 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। यहां से भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, राजद की रेखा कुमारी और जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर चुनाव मैदान में हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

13वें राउंड के बाद चुनावी स्थिति

  • प्रशांत किशोर (जन सुराज): 26,113 वोट
  • नीरज कुमार सिन्हा (भाजपा): 18,994 वोट
  • रेखा कुमारी (राजद): 5,583 वोट

प्रशांत किशोर 7,119 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

12वें राउंड तक भी कायम थी बढ़त

12वें राउंड की गिनती के बाद:

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
  • प्रशांत किशोर: 23,756 वोट
  • नीरज कुमार सिन्हा: 17,110 वोट
  • रेखा कुमारी: 4,850 वोट

इस राउंड के बाद प्रशांत किशोर 6,646 वोट से आगे थे।

शुरुआती रुझानों से ही आगे चल रहे हैं प्रशांत किशोर

मतगणना के दौरान लगातार प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
  • 11वें राउंड के बाद: प्रशांत किशोर 21,941 वोटों के साथ 6,419 वोट से आगे थे।
  • 10वें राउंड के बाद: उन्हें 20,059 वोट मिले थे और बढ़त 6,011 वोट की थी।
  • 9वें राउंड के बाद: प्रशांत किशोर 17,856 वोटों के साथ 5,272 वोट से आगे थे।
  • 8वें राउंड के बाद: उन्हें 15,637 वोट मिले थे और बढ़त 4,556 वोट की थी।

भाजपा ने जताई थी वापसी की उम्मीद

भाजपा नेताओं ने शुरुआती रुझानों के बाद अंतिम परिणाम का इंतजार करने की बात कही थी। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा था कि मतगणना में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं और दोपहर बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने दावा किया था कि बांकीपुर सीट से एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की जीत होगी। उन्होंने कहा था कि विकास के मुद्दे पर जनता एनडीए का समर्थन करेगी।

नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद हुआ उपचुनाव

बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उनके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है। मतगणना पटना के एएन कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31