Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीवान में ट्रेन मैनेजर पर हमला करने वाला गिरफ्तार, चेन पुलिंग के बाद किया गया था पथराव

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सीवान, 03 अगस्त। गोरखपुर कैंट–सीवान पैसेंजर ट्रेन संख्या 55042 के ट्रेन मैनेजर पर पथराव करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

चेन पुलिंग के बाद ट्रेन मैनेजर पर हुआ था हमला

घटना 30 जुलाई 2026 की रात करीब 10:35 बजे की है। जानकारी के अनुसार, जीरादेई और सीवान स्टेशन के बीच दाहा नदी के पास ट्रेन संख्या 55042 में लगातार दो बार चेन पुलिंग हुई थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ट्रेन मैनेजर कृष्ण कुमार चेन पुलिंग को रीसेट करने के बाद गार्ड ब्रेक की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान 2-3 अज्ञात लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और पथराव कर दिया। इस हमले में ट्रेन मैनेजर के बाएं पैर में हल्की चोट आई थी।

जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ सीवान पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और आरोपियों की पहचान के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया। एलसी गेट संख्या 94/ए पर तैनात गेटमैन से भी जानकारी ली गई।

इसके बाद आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी छपरा की संयुक्त टीम गठित की गई। लगातार छानबीन के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नवलपुर निवासी युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीवान नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी अरबाज के रूप में हुई है। वह मोहम्मद मजहर का पुत्र बताया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

अलग-अलग धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी

मामले में आरपीएफ पोस्ट सीवान में अपराध संख्या 412/26 के तहत रेल अधिनियम की धाराओं 141, 145, 146 और 147 में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं जीआरपी सीवान में अपराध संख्या 140/26 के तहत रेल अधिनियम की धारा 152 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 125, 132 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31