बक्सर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, बारिश के पानी से भरे गड्ढे में बैठकर जन सुराज कार्यकर्ताओं ने दिया मौन धरना

Share

बक्सर, 16 अगस्त। गोलंबर से जासो, नदांव होते हुए डुमरांव को जोड़ने वाली जर्जर सड़क की बदहाली के खिलाफ जन सुराज पार्टी ने रविवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। जासो स्थित शिव मंदिर के सामने सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भरा था। इसी पानी में जन सुराज के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ बैठ गए और करीब दो घंटे तक सांकेतिक मौन धरना दिया। स्थानीय लोगों ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर सड़क की बदहाली के खिलाफ आक्रोश जताया।

विधायक पर वादाखिलाफी का आरोप

धरने को संबोधित करते हुए जन सुराज जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने सदर विधायक आनंद मिश्रा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान विधायक ने दो महीने के भीतर सड़क निर्माण कराने का वादा किया था और इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।

उन्होंने सवाल उठाया कि विधायक का कार्यालय इसी सड़क के किनारे स्थित है, इसके बावजूद सड़क की बदहाली दूर करने के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई।

‘सड़क नहीं बनवा सकते तो इस्तीफा दें’

बजरंगी मिश्रा ने कहा कि यदि विधायक सड़क निर्माण कराने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक निधि में राशि नहीं होने की स्थिति में वह खुद पांच हजार रुपये का योगदान देंगे और जनता से चंदा जुटाकर सड़क निर्माण के लिए अभियान चलाएंगे।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ तो जन सुराज आंदोलन को और तेज करेगा।

‘सड़क पर चलना नरक के समान’

जन सुराज के लोकसभा प्रभारी दिवाकर पाठक ने कहा कि जर्जर सड़क पर चलना लोगों के लिए नरक के समान हो गया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं आए दिन गिरकर परेशान हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की परेशानी के बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों का इस समस्या की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान धनजी पांडे, विजय पाठक, धनजी उपाध्याय, नीरज सिंह, प्रभाकर, भुनेश्वर, अजीत लाल समेत बड़ी संख्या में जन सुराज कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031