पूर्वी सिंहभूम में हादसा, कुएं में गिरकर मासूम की मौत

Share

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर स्थित बजरंग नगर में रविवार देर रात एक हादसे में पांच वर्षीय मासूम की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम केवरतो के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात अचानक बस्ती के लोगों को सूचना मिली कि एक बच्चा कुएं में गिर गया है। खबर फैलते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य के लिए टाटा स्टील की सुरक्षा टीम से संपर्क किया गया।

पुलिस के आग्रह पर टाटा स्टील सुरक्षा विभाग के मशहूर तैराक मजहरूल बारी ने करीब 30 फीट गहरे कुएं में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी। बच्चे का शव बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मासूम शिवम कुएं में कैसे गिरा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728