पूर्वी सिंहभूम में इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेज किया अभियान, गांव-गांव चिपकाए पोस्टर; एक करोड़ के इनामी समेत 6 वांछितों की तलाश

Share

पूर्वी सिंहभूम, 31 अगस्त। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जिले और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय वांछित भाकपा (माओवादी) नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में पोस्टर चिपकाकर आम लोगों से वांछित नक्सलियों और उनकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी देने की अपील की है। सोमवार को पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता के नेतृत्व में ओपो, बाटालुका, मोहनपुर, बूढ़ीगोड़ा, जेरका, सारी, राजाबासा और जामडीह समेत कई इलाकों में अभियान चलाया गया।

ग्रामीणों और दुकानदारों से संपर्क

अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों और दुकानदारों से बातचीत कर नक्सलियों अथवा उनकी गतिविधियों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस की ओर से लगाए गए पोस्टरों में वांछित नक्सलियों के नाम, उपनाम और उनके ऊपर घोषित इनाम की राशि का उल्लेख किया गया है।

असीम मंडल पर एक करोड़ का इनाम

पुलिस के अनुसार, असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज, पिता कार्तिक मंडल, निवासी उतरफुलचक, थाना चंद्रकोना, जिला पश्चिमी मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।

वहीं मंगल सिंह सरदार उर्फ मंगल महतो उर्फ पाण्डेय उर्फ मंगल दा, पिता नलरीकांत महतो उर्फ केशव सिंह सरदार, निवासी विदरी, थाना बेलपहाड़ी, जिला झाड़ग्राम, पश्चिम बंगाल पर 15 लाख रुपये का इनाम है।

इन नक्सलियों पर भी घोषित है इनाम

राम प्रसाद मार्डी उर्फ महादेव उर्फ सचिन, पिता सनातन मार्डी, निवासी झुंझका, थाना पटमदा, पूर्वी सिंहभूम पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है।

मालती मुर्मू उर्फ मालुती, पति मंगल सिंह सरदार, निवासी गोपीवल्लभपुर, जिला झाड़ग्राम पर 10 लाख रुपये का इनाम है।

इसी तरह बुलू महतो उर्फ गौरी, पति मदन महतो, निवासी करमसोल, थाना सालबनी, पश्चिमी मेदिनीपुर और मीता उर्फ नयनतारा उर्फ झुंपा उर्फ परी, पति राम प्रसाद मार्डी उर्फ सचिन, निवासी रखेनाचुरा, थाना नंदीग्राम, पूर्वी मेदिनीपुर पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

पुलिस ने कहा है कि इन वांछित नक्सलियों के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्ति को नियमानुसार पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि नक्सली गतिविधियों या किसी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के मोबाइल नंबर 9431706480 अथवा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मोबाइल नंबर 9470199228 पर दी जा सकती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031