Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस महकमे में फेरबदल, भागलपुर में नए थानाध्यक्षों ने ली जिम्मेदारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

भागलपुर। जिले के हबीबपुर थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में सफदर अली ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मधुसूदनपुर थाना में भी नए थाना अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार मंडल ने योगदान दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल देने के लिए पुलिस हर समय तत्पर रहेगी।

दोनों थानाध्यक्षों के योगदान देने के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930