Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के बाद बड़ा धमाका, कम से कम 15 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई में शुक्रवार को भीषण धमाका हुआ है। इस्लामाबाद में इमामबाड़े और शियाओं की मस्जिद को निशाना बनाकर यह हमला किया गया। इस धमाके में 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाके में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि शुक्रवार होने की वजह काफी संख्या में लोग जुमे की नमाज के लिए मस्जिद में जमा थे। अभी तक किसी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस्लामाबाद पुलिस ने बताया है कि शहजाद टाउन इलाके के इमामबाड़े में ब्लास्ट हुआ है। इमामबाड़े परिसर में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इससे चारों और चीख पुकार मच गई और हर तरफ खून ही खून फैल गया। धमाके के बाद पुलिस और राहत कर्मियों के दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया है। पूरे इलाके को सील करते हुए लोगों को निकाला जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट पर, अस्पतालों में आपात स्थिति लागू
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने बताया है कि धमाके में बड़े स्तर पर जानमाल के नुकसान का अंदेशा है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर लोगों को निकालने में जुटी हुई हैं। बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की आशंका को देखते हुए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और पॉलीक्लिनिक अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

धमाके में घायल हुए लोगों को PIMS और पॉलीक्लिनिक अस्पताल लाया जा रहा है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने डॉन को बताया है कि मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट को एक्टिव कर दिया गया है। ये सभी विभाग इमरजेंसी मोड पर हैं ताकि यहां आने वाले घायलों को तुरंत इलाज मिल सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पिछले साल का जख्म ताजा
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में करीब तीन महीने पहले 11 नवंबर, 2025 को भी एक बड़ा धमाका हुआ था। उस समय इस्लामाबाद के G-11 इलाके में डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट बिल्डिंग के बाहर भीषण सुसाइड ब्लास्ट किया गया था। उस ब्लास्ट में 12 लोग मारे गए थे और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31