पहले भाषण में सम्राट चौधरी बोले -नीतीश कुमार से सीखा सुशासन, अब बिहार को समृद्ध बनाना मेरा लक्ष्य

Share


सम्राट चौधरी: बिहार के अगले मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार मीडिया के सामने आए और राज्य को समृद्ध बनाने की बात कही. उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि नीतीश कुमार से उन्होंने शासन चलाने की बातें सीखी हैं.

 सम्राट चौधरी अब बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. मंगलवार को उनके नाम का आधिकारिक ऐलान होने के बाद वह पहली बार मीडिया के सामने आए. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता बिहार को समृद्ध और विकसित बनाना है

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा नेतृत्व और पार्टी संगठन का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी की विचारधारा को सबसे ऊपर रखते हुए बिहार के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे.

नीतीश कुमार से क्या सीखा?

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने बताया कि सरकार कैसे चलाई जाती है, सुशासन कैसे लागू किया जाता है और बिहार के विकास को किस दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए, यह सब उन्हें नीतीश कुमार से सीखने को मिला.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना रखा है, वहीं नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का विजन दिया है.

हर वर्ग का विकास करना लक्ष्य

सम्राट चौधरी ने संगठन को मजबूत करने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकार का लाभ हर वर्ग तक पहुंचे, यही उनका लक्ष्य है. चाहे पिछड़े हों, अतिपिछड़े, दलित, महादलित या किसी भी समाज के लोग हों, सब तक विकास पहुंचाना जरूरी है.
उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास केवल नारा नहीं, बल्कि उनकी सरकार की कार्यशैली होगी. हर जाति, धर्म और वर्ग के लोगों को साथ लेकर बिहार को आगे बढ़ाया जाएगा.

अपने राजनितिक सफर पर क्या बोले

सम्राट चौधरी ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सक्रिय राजनीति में काम कर रहे हैं. भाजपा ने उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दीं, जिनमें प्रदेश पदाधिकारी, विधान परिषद में नेता और प्रदेश अध्यक्ष पद शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि 2024 में एनडीए सरकार बनने पर उन्हें उपमुख्यमंत्री के रूप में सेवा का मौका मिला. 2025 में जनता ने फिर भाजपा-एनडीए पर भरोसा जताया और अब मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31