Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पलामू में शादी समारोह में फायरिंग: दुल्हन के चाचा ने दूल्हे के भाई को मारी गोली, मोबाइल से वीडियो बनाने पर बढ़ा विवाद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पलामू। जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव में मंगलवार रात एक शादी समारोह के दौरान गोली चल गयी। दुल्हन के चाचा ने दूल्हे के भाई को गोली मार दी। जख्मी युवक को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पैर में गोली लगी है। जख्मी युवक की पहचान गढवा जिले के पोटमा गांव निवासी कमल चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद बारात में कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति बन गयी। सूचना मिलने पर पुलिस छानबीन में जुटी है। बुधवार को इस संबंध में मामला दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गढ़वा जिले के लगमा गांव से नौगढ़ गांव में सुनील चौधरी के घर बारात आयी थी। मंगलवार रात में द्वारपूजा की रस्म पूरी होने के बाद जयमाला की तैयारी चल रही थी। अचानक बारात में शामिल एक व्यक्ति ने अवैध हथियार निकालकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। समारोह स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जानकारी के अनुसार, फायरिंग के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ गया। वीडियो डिलीट करने को लेकर बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिससे समारोह स्थल पर तनाव का माहौल बन गया। इस दौरान कई लोग इधर-उधर भागने लगे और शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया।

घायल युवक कमल चौधरी ने बताया कि वह अपने चाचा के बेटे राहुल चौधरी की बारात नौगढ आया था। विवाद बढ़ने के बाद वह अपनी जान बचाने के लिए एक गाड़ी में छिप गया था। आरोप है कि हमलावर ने उसे गाड़ी से बाहर खींच लिया और उस पर गोली चला दी। गोली उसके पैर को छेदते हुए निकल गई। इस मारपीट में दो अन्य युवक भी घायल हो गए। गोली चलाने का आरोप पारा शिक्षक राकेश चौधरी पर लगाया गया है। राकेश दुल्हन का चाचा बताया गया है। घटना के बाद से आरोपित फरार है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। एमएमसीएच में घायलों से बयान लिया। इलाज के बाद मारपीट में घायल दो युवकों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि गोली लगने वाले कमल चौधरी का इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन मिला है। जयमाला के समय स्टेज पर चढने के दौरान बाराती और शराती के बीच विवाद होने पर गोली चली है। पुलिस घायल युवक से पूछताछ के बाद फायरिंग करने वाले आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930