Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पलामू में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-बुलेट टक्कर में सांसद प्रतिनिधि के इंजीनियर पुत्र की मौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share


पलामू।
पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो और बुलेट के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बुलेट सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान आकाश पांडे के रूप में
मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला गांव निवासी आकाश पांडे के रूप में हुई है। वह भाजपा सांसद वीडी राम के प्रतिनिधि ईश्वरी पांडे के पुत्र थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

स्कॉर्पियो खाई में गिरी, वाहन क्षतिग्रस्त
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में गिर गई, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सुबह 8 बजे आमने-सामने हुई टक्कर
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8 बजे स्कॉर्पियो पड़वा की ओर से आ रही थी, जबकि बुलेट मेदिनीनगर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें आकाश पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

परिजनों में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

जूनियर इंजीनियर थे आकाश पांडे
आकाश पांडे जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और ग्रासिम इंडस्ट्री, रेहला में काम करते थे। वह ड्यूटी के लिए मेदिनीनगर स्थित अपने घर से निकले थे। चार साल पहले उनकी शादी हुई थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930