टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा पति पत्नी और वो दो का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। टीज़र में हंसी, कन्फ्यूजन और रिश्तों के मजेदार उलझाव की झलक देखने को मिलती है। यह फिल्म क्लासिक ‘पति पत्नी और वो’ की कहानी को नए अंदाज़ में पेश करती है।
टीज़र में क्या खास
टीज़र में आयुष्मान खुराना प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक साथ तीन महिलाओं के बीच फंसे दिखाई देते हैं। उनके साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। वहीं विजय राज एक पुलिस अधिकारी के रूप में कहानी में हास्य का तड़का लगाते दिखते हैं।
निर्देशन और निर्माण
फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है, जबकि निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है।
रिलीज डेट
फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को पारिवारिक मनोरंजन के साथ भरपूर कॉमेडी का डोज देगी।






