पटना के बांकीपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

Share

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को अपने दो दिवसीय पटना दौरे के अंतिम दिन पटना महानगर अंतर्गत बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर एजेंट (बीएलए)-2 और मंडल कोर टीम की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। बैठक का उद्देश्य हालिया विधानसभा चुनाव के अनुभवों की समीक्षा और आगामी संगठनात्मक रणनीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करना था।

बैठक को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के लिए बीएलए-2 समेत सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिली प्रचंड जीत में बीएलए-2 की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भी कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ जिम्मेदारी निभाई।

नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता अंतिम लक्ष्य नहीं है। अभी संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के बीच भरोसे को बनाए रखने के लिए लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर भाजपा और राजग पर भरोसा जताकर सरकार बनाने का अवसर दिया है, जिससे पार्टी और सरकार दोनों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त करना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना भी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपील की।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार पर बड़ा भरोसा जताया है और इस भरोसे पर खरा उतरना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठनात्मक एकजुटता और अनुशासन को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, क्षेत्रीय प्रभारी संजय खंडेलिया, पटना की उप महापौर रश्मि चंद्रवंशी, धनराज शर्मा सहित मंडल के अधिकांश पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का मंच संचालन जिला महामंत्री अजित कुमार लाली ने किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031