नेशनल टैलेंट हंट की शुरुआत, बिहार में कांग्रेस तलाशेगी नई आवाज़ें

Share

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम और राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे, विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा ने बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम को राज्य स्तर पर लांच किया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राजेश राम ने कहा कि बिहार प्रजातांत्रिक मूल्यों की वह भूमि है, जिसमें लोकतांत्रिक आस्था का बीज अत्यंत गहराई से बोया गया है। वही बीज आज एक वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है।

साथ ही उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि जब-जब बिहार ने किसी क्रांति का अगाज किया है, तब-तब उसने उसे न्यायपूर्ण और निर्णायक अंजाम तक पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की मनमानियों के दौर से गुजर रहा है तब कांग्रेस पार्टी ने यह मानस बनाया है कि बिहार के मूर्धन्य लोग उसके ख़िलाफ़ एक प्रभावी और मुखर भूमिका निभाएँ।

इसी दृष्टि से बिहार की आवाज़ के नाम से एक टैलेंट हंट का औपचारिक शुभारंभ किया जा रहा है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता और नेशनल टैलेंट हंट बिहार के प्रभारी अभय दूबे ने कहा कि बिहार की आवाज़, नेशनल टैलेंट हंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया विभाग की एक अभिनव पहल है, जिसे देश-भर की राज्य इकाइयों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पार्टी की संचार क्षमता को मज़बूत करना है। इस नेशनल टैलेंट हंट का लक्ष्य ज़मीनी स्तर से ऐसे सक्षम व्यक्तियों की पहचान करना, उन्हें प्रशिक्षित करना और सशक्त बनाना है, जो ज़िला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकें।

विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा ने इस कार्यक्रम में सभी को जिलों से लेकर प्रखंड स्तर तक इस कार्यक्रम की तैयारी और व्यापक स्तर पर नए और प्रोफेशनल लोगों को जोड़ने की कवायद इस कार्यक्रम के माध्यम से होगी। इससे कांग्रेस पार्टी में नए लोगों को जुड़ने का मौका मिलेगा।

पार्टी प्रवक्ता और बिहार के टैलेंट हंट के कन्वेनर असत नाथ तिवारी ने आगे बताया कि यह टैलेंट हंट प्राथमिक रूप से बिहार को चार हिस्सों में विभक्त कर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद जोनल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को पटना स्थित मुख्यालय में आयोजित अंतिम चयन प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। इस दौरान जोनल कॉर्डिनेटर और को कॉर्डिनेटर की भी नियुक्ति की गई।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, राजीव मेहता, महिला कांग्रेस की ओर से प्रभारी विनीता भगत, सूरज कुमार सहित सभी जिला के अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष और प्रमुख नेतागण मौजूद रहें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728