Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नीतीश मिश्रा ने बिहार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में संभाला पदभार, IT में संभावनाओं को नई उड़ान देने की बात बोले मंत्री

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–बिहार को डिजिटल हब बनाने की दिशा में काम करेगी सरकार

पटना, 11 मई । बिहार सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री के रूप में सोमवार को नीतीश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

एआई और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा

पदभार संभालने के बाद मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार में डिजिटल तकनीक, नवाचार और तकनीकी निवेश की अपार संभावनाएं हैं। सरकार इन संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए गंभीरता से कार्य करेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि राज्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर रहेगा फोकस

मंत्री ने कहा कि तकनीक के माध्यम से बिहार को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य बिहार को सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है। इसके लिए तकनीकी निवेश आकर्षित करने और युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031