नीट छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद दो पुलिस अधिकारी निलंबित

Share

पटना। पटना के चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 14/26 की समीक्षा के दौरान अपर थानाध्यक्ष कदमकुआं अवर निरीक्षक हेमंत झा एवं थानाध्यक्ष चित्रगुप्तनगर अवर निरीक्षक रोशनी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ कथित बलात्कार और मौत के मामले में बिहार पुलिस FSL रिपोर्ट आने के बाद बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में चित्रगुप्त नगर थाना कांड संख्या 14/26 की जांच के बाद 2 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

टना एसएसपी कार्यलय से मिली जानकारी

पटना SSP कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार अपर थानाध्यक्ष कदमकुआं अवर निरीक्षक हेमंत झा और चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक रोशनी कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पुलिस पदाधिकारियों पर सूचना के बाद भी ससमय उचित कार्यवाही नहीं करने, लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। जिससे कांड के शुरुआती दौर में जांच प्रभावित हुई।

इस कांड की जांच के लिए पटना पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है, जो मामले की जांच कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031