सड़क हादसे में JDU विधायक विभा देवी के बेटे की मौत, नवादा में मचा कोहराम, शव देख बेहोश हुई मां

Share

नवादा। बिहार सरकार के पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव तथा नवादा के जनता दल यूनाइटेड विधायक विभा देवी के पुत्र अखिलेश कुमार की सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को मौत हो गई।

इस घटना के बाद नवादा जिले में कोहराम मच गया। पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ यादव ने बताया कि उनके पुत्र अखिलेश यादव घर के पास से ही थार गाड़ी चलाकर बाजार के लिए निकला था। लेकिन समीप में ही एक तार के पेड़ से टकरा गई ।जिस कारण चोट आने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया । उन्होंने बताया कि बाहरी तौर पर शरीर में कहीं भी जख्म के निशान नहीं थे। नवादा अस्पताल के बाद उसे पटना के मेदांता ले जाया गया ।जहां उसका निधन हो गया ।

उन्होंने बताया कि गॉल ब्लैडर में रक्त के रिसाव के कारण चिकित्सकों ने मौत बताया है। अगर समय रहते पटना ले जाया जाता तो शायद जान बचाई जा सकती थी ।हजारों शुभचिंतकों के सामने घर के समीप मैदान में ही राजबल्लव यादव के पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया।

घटनास्थल पर नवादा के विधायक और मृतक अखिलेश की मां विभा देवी व परिजन दहाड़ मार- मार कर रो रही थी ।आसपास का माहौल काफी गमगीन दिख रहा था।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930