Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुजफ्फरपुर गायघाट पुलिस फायरिंग मामले में थानाध्यक्ष राजा सिंह समेत आठ पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

मुजफ्फरपुर। जिले में गयाघाट थाना अंतर्गत चोरनी गांव में हुई हिंसक घटना और मौत के मामले ने अब बड़ा तूल पकड़ लिया है। इस मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाया है। घटना की रात छापेमारी दल में शामिल रहे गायघाट थानाध्यक्ष राजा सिंह समेत आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर (लाइन क्लोज) कर दिया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं, जिसके बाद थानाध्यक्ष राजा सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दो नामजद और 15 अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर की रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसमें सीआईडी की एंट्री भी हो रही है। पुलिस प्रशासन ने कई तकनीकी बिंदुओं पर सीआईडी से मंतव्य मांगा है। साथ ही, जिलाधिकारी को पत्राचार कर अनुरोध किया गया है कि पूरे घटनाक्रम की जांच मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराई जाए, ताकि किसी भी प्रकार के पक्षपात की गुंजाइश न रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सोशल मीडिया पर घटना को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। एसएसपी ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक सोशल मीडिया हैंडलर्स के खिलाफ भ्रामक खबरें और पोस्ट साझा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने आश्वस्त किया है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी होगी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “चाहे वह पुलिस पदाधिकारी हो या कोई आम नागरिक, कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ विभागीय और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल, गांव में स्थिति नियंत्रण में है और उच्च स्तरीय जांच जारी है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031