नगर निकाय चुनाव की कवायद शुरू, पिछड़ा वर्ग आयोग में नियुक्तियों का रास्ता साफ

Share


राज्य निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष पद पर भी होगी नियुक्ति, चुनाव प्रक्रिया को मिलेगी गति

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की दिशा में अहम पहल शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और सदस्य पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, आगामी 15 दिनों के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिससे नगर निकाय चुनाव की राह साफ हो सकेगी।

इसी के साथ राज्य निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष पद पर भी जल्द नियुक्ति की जाएगी। इन नियुक्तियों के बाद नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूर्ण, एजेंसी चयन जारी

राज्य के सभी 24 जिलों में ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब उसके कंपाइलेशन (संकलन) के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया चल रही है। यह ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया ही पिछड़ा वर्ग को नगर निकायों में आरक्षण देने का आधार बनेगा।

चुनाव न कराने पर अनुदान में बाधा

ज्ञात हो कि पिछले महीने राज्य भ्रमण पर आयी 16वें वित्त आयोग की टीम ने स्पष्ट कहा था कि यदि समय पर चुनाव नहीं होते हैं तो केंद्र से मिलने वाला वित्तीय अनुदान रुक सकता है। इसका सीधा असर नगर निकायों की योजनाओं के क्रियान्वयन पर पड़ेगा। वर्तमान में कई विकास योजनाएं अनुदान की कमी के कारण अधर में लटकी हुई हैं।

अब सरकार की सक्रियता से स्पष्ट है कि आने वाले महीनों में राज्यभर में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031