धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री, राज्यपाल और संगठनों ने किया नमन

Share

रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को पूरे झारखंड में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा चौक और कोकर स्थित उनकी प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और राज्यसभा सांसद महुआ माझी भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ट्वीट कर लिखा, “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें। उनके बलिदान दिवस पर शत-शत नमन। झारखंड के वीर शहीद अमर रहें। जय बिरसा, जय झारखंड!” उन्होंने कहा कि उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।

सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की भागीदारी
इस मौके पर रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में जनसभाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। झारखंड मजदूर यूनियन सहित कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

राज्यपाल ने भी अर्पित की पुष्पांजलि
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी राजभवन, बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क और संग्रहालय, बिरसा चौक एवं कोकर स्मारक पर जाकर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों को नमन किया। झारखंड में आज का दिन न केवल श्रद्धांजलि का, बल्कि बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने का भी रहा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728