धमदाहा में अस्पताल की अव्यवस्था देख मंत्री लेशी सिंह गुस्से में, कहा-ऐसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Share

पूर्णिया : मंत्री लेशी सिंह ने शुक्रवार को बिना किसी सूचना के अपने विधानसभा क्षेत्र धमदाहा में रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. अस्पताल में उस समय प्रभारी चिकित्सक से लेकर डॉक्टर और बड़ी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये. उन्होंने अस्पताल की खराब व्यवस्था देख नाराजगी व्यक्त की.    

  निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रभारी मनोज कुमार 3 दिनों से अनुपस्थित पाए गए. वहीं  अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद इंस्टॉल नहीं किया गया था. अस्पताल में सात डॉक्टर समेत कुल 12 स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से गायब मिले. इस अव्यवस्था का नजारा देख मंत्री लेशी सिंह गुस्से में दिखाई दी. मंत्री ने पूर्णिया कमिश्नर को फोन लगाकर मामले की जानकारी दी. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था आम गरीबों तक निर्बाध रूप से पहुंचे, इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है. लेकिन प्रभारी चिकित्सक व कर्मचारियों की लापरवाही से अस्पताल की छवि खराब हो रही है. ऐसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी.

TAGS:

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031