Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

धनबाद पुलिस के बेड़े में शामिल हुए नए वाहन, उपायुक्त व एसएसपी ने किया रवाना

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

धनबाद। झारखंड सरकार की ओर से राज्य में विधि व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी जिलों की पुलिस को नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसी क्रम में धनबाद पुलिस को भी 40 चार पहिया और 45 दो पहिया वाहन मिले हैं। जिसे सोमवार को विधिवत रूप से सभी थानों को सौंप दिया गया।

सोमवार को धनबाद पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को जिले के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस मौके पर उपायुक्त और एसएसपी ने कहा कि नए वाहनों के मिलने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और भी मजबूत होगी। इससे अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में काफी मदद मिलेगी। पुलिस अब किसी भी सूचना पर तेजी से घटनास्थल तक पहुंच सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान जिले के कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इसमें एसीपी, डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और विभिन्न थानों के थाना प्रभारी शामिल थे। सभी अधिकारियों ने इस पहल को पुलिस व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नए वाहनों के मिलने से जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराध पर नियंत्रण रखने में पुलिस को बड़ी सहूलियत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31