Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दुमका में मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

दुमका। उपराजधानी दुमका मंगलवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। नगर थाना क्षेत्र और बस स्टैंड से महज 50 मीटर की दूरी पर डीआईजी कार्यालय के पास बाइक सवार अपराधियों ने प्रभात खबर के एजेंट और संथाल परगना मजदूर मोटर संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष अरुण सिंह को निशाना बनाते हुए सरेआम गोली मार दी। घटना सुबह करीब 6 बजे से 6:15 के आसपास की बताई जा रही है। गौरतलब है कि अपने गिलानपाड़ा आवास से प्रतिदिन बस स्टैंड अखबार के काम से आया करते थे इस दौरान यह घटना होने की बात बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने अचानक अरुण सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली लगते ही वे खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आसनसोल रेफर कर दिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना की सूचना मिलते ही एसपी पीतांबर सिंह खेरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। एसपी ने कहा जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बहरहाल शहर के बीचों-बीच और डीआईजी कार्यालय जैसे संवेदनशील इलाके में हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल 2025 में भी कोर्ट परिसर के पास अरुण सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। ऐसे में इस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930