Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दिल दहला देने वाली घटना: मथुरा में पति-पत्नी समेत तीन बच्चों की संदिग्ध मौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक परिवार के पांच सदस्यों के शव कमरे में मिले हैं। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे हैं। सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मौके पर दीवार पर लिखा सुसाइड नोट और एक वीडियो भी मिला है।

पुलिस के अनुसार महावन के ग्राम खप्परपुर में रहने वाला 35 वर्षीय मनीष खेती करता था। मंगलवार सुबह करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि मनीष, उसकी पत्नी सीमा (32), बेटी हनी (5), प्रियांशी (4) और बेटा पंकज (2) के शव घर के अंदर पड़े हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाया। पुलिस को मौके से दीवार पर लिखा सुसाइड नोट और कॉपी पर लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसके अलावा मृतक मनीष का फोन भी मिला है जिसमें सुसाइड को लेकर एक वीडियो भी बनाया गया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घर की दीवार पर लिखा है कि मैं मनीष आत्महत्या कर रहा हूं, किसी को परेशान न किया जाए। घर के कमरे में एक पर्ची मिली है, इस पर भी लिखा है कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं, किसी को परेशान न किया जाए। वीडियो में मनीष कह रहा है कि वह आत्महत्या कर रहा हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। यह भी कहा है कि कुछ दिन पहले उन्होंने साढ़े 12 लाख रुपये की जमीन बेची थी, उसका पैसा भी उन्हें मिल गया है।

डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मनीष की शादी काे आठ साल बीत चुके हैं। उसके दाे भाई हैं, जाे गांव में ही अलग-अलग घराें में रहते हैं। मनीष अपने परिवार के साथ अलग रहता था। यह भी पता चला है कि कुछ दिनों से वह तंत्र-मंत्र के चक्कर में था। फिलहाल हर पहलू की जांच की जा रही है। आत्महत्या है या फिर कोई और कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा। परिवार और रिश्तेदाराें से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31