Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दिल्ली के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में भीषण आग, नौ लोगों की मौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली, 03 मई । विवेक विहार इलाके में तड़के एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो लोग झुलसने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

तड़के मिली आग लगने की सूचना

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 3:48 बजे पीसीआर कॉल के जरिए आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस, दमकल विभाग और अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं। इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर तेज लपटें उठ रही थीं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

12 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

आग पर काबू पाने के लिए 12 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान 10-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

अलग-अलग मंजिलों से मिले शव

दमकल विभाग के अनुसार, पहली मंजिल से एक शव, दूसरी मंजिल से पांच शव और सीढ़ियों के ऊपर बनी मुमटी से तीन शव बरामद किए गए। आशंका है कि कुछ लोग धुएं और आग से बचने के लिए मुमटी में पहुंचे, लेकिन बाहर नहीं निकल सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कारणों की जांच जारी

प्रारंभिक जांच में एसी विस्फोट या शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही भवन की फायर सेफ्टी व्यवस्था और निर्माण मानकों की भी जांच की जा रही है।

घायलों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आग लगने के सटीक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31