ईरान ने अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव, ट्रंप बोले—बात बनने की उम्मीद कम

Share

वॉशिंगटन/दोहा/तेहरान। ईरान ने संयुक्त राज्य अमेरिका को 14 सूत्रीय नया शांति प्रस्ताव भेजा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्रस्ताव मिला है, लेकिन उन्हें अब भी समझौते की संभावना कम लगती है।

ट्रंप बोले—पहले करेंगे समीक्षा

ट्रंप ने पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह प्रस्ताव की गहराई से समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें नहीं लगता कि ईरान के साथ बात बन पाएगी।

प्रस्ताव में ये प्रमुख मांगें

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के प्रस्ताव में आक्रमण न करने की गारंटी, नाकाबंदी हटाने और लेबनान सहित विभिन्न मोर्चों पर युद्ध समाप्त करने की मांग शामिल है।

सैन्य तनाव के बीच बढ़ी चिंता

अमेरिका-इजराइल के हालिया सैन्य हमलों के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि वह किसी भी संभावित संघर्ष के लिए तैयार है।

कतर की मध्यस्थता की कोशिश

कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल-थानी ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बातचीत कर सभी पक्षों से संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान अपनाने की अपील की।

कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि संकट को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए मध्यस्थता प्रयास जारी हैं और सभी पक्षों को सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए।

व्हाइट हाउस की पुष्टि

व्हाइट हाउस ने भी पुष्टि की है कि कूटनीतिक प्रयासों को मजबूत करने के लिए अनुभवी अधिकारी निक स्टीवर्ट को टीम में शामिल किया गया है।

हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें आगामी कूटनीतिक प्रयासों पर टिकी हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930