Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर में पीड़िता के घर पर बमबाजी, सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप सुरक्षा की मांग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजमदा स्थित कुम्हार टोला की निवासी प्रिया देवी ने अपने पति की हत्या मामले में दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद अब गंभीर सुरक्षा खतरे की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके परिवार को धमकाने के उद्देश्य से उनके घर के बाहर बम फेंका गया।

प्रिया देवी के पति स्वर्गीय संजीव सिंह की वर्ष 2016 में गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गोविंदपुर थाना (कांड संख्या 66/2016) दर्ज हुआ था और सत्र विचारण संख्या 402/2017 के रूप में मामला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पंचम, जमशेदपुर की अदालत में चला। न्यायालय ने 21 जनवरी 2026 को दो आरोपितों को दोषी ठहराते हुए 27 जनवरी 2026 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पीड़िता का कहना है कि फैसले के बाद से ही दोषियों से जुड़े लोग उन्हें लगातार धमका रहे हैं। हाल ही में उनके घर के बाहर देर रात बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने बम जलाकर फेंक दिया। इस घटना से पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।

प्रिया देवी ने बताया कि उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो लोग आते हैं, बम में आग लगाते हैं और उसे घर के बाहर फेंककर फरार हो जाते हैं। उन्होंने यह सीसीटीवी फुटेज संबंधित पुलिस अधिकारी को सौंप दिया है और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पीड़िता का आरोप है कि यह हमला उन्हें और उनके परिवार को डराने-धमकाने के उद्देश्य से किया गया है ताकि वे कानूनी प्रक्रिया से पीछे हट जाएं। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान-माल का गंभीर खतरा है।

प्रिया देवी ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके घर पर स्थायी पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा न्यायालय आने-जाने के दौरान भी सुरक्षा दी जाए, ताकि वे बिना भय के कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सकें और अपने परिवार के साथ सुरक्षित जीवन जी सकें।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram