कोडरमा: बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों ने कर दी युवक की पिटाई

Share

कोडरमा। जिले में इन दिनों बच्चा चोर की शक में अज्ञात लोगों को पड़कर पिटाई करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार की तड़के सुबह तिलैया थाना क्षेत्र के मोरियावां गांव से सामने आया है।

जहां ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर एक युवक को बांधकर उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी देते हुए मोरियावां के पूर्व वार्ड पार्षद बलराम यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह जब गांव के लोग टहलने निकले थे, तो देखा कि एक अज्ञात युवक अलग-अलग घरों में ताक झांक कर रहा है। जिस पर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को वहां इकट्ठा कर लिया। इसके बाद ग्रामीण उस अज्ञात युवक को पकड़ पूछताछ करने लगे।

युवक ने कुछ भी साफ-साफ नहीं बताया। जिस पर ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों ने जब उनसे कठोरता से पूछताछ की तो उक्त युवक ने बताया कि वह झुमरीतिलैया के वार्ड 1 स्थित नरेश नगर का रहने वाला है। हालांकि उसने अपना नाम नहीं बताया। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा इस मामले की जानकारी तिलैया पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उस अज्ञात युवक को पकड़ कर अपने साथ थाना ले आई।

इधर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को देखने पर तुरंत थाना को सूचना दें। कोई भी व्यक्ति किसी के साथ मारपीट न करें, यह कानूनन अपराध है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31