Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

तलाक पर हंसिका मोटवानी ने एक महीने बाद तोड़ी चुप्पी, बोलीं—गलत रिश्ते से बाहर निकलना ही बेहतर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

—अब मानसिक रूप से पहले से ज्यादा शांत हूं

मुंबई। हंसिका मोटवानी ने पति सोहेल खतुरिया से तलाक की खबरों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। एक महीने की चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा कि गलत रिश्ते में घुटकर जीने से बेहतर है, समय रहते उससे बाहर निकल जाना।

‘गलत ट्रेन से उतरना बेहतर’

हंसिका मोटवानी ने एक बातचीत में कहा कि लोगों को मसालेदार खबरें चाहिए थीं और उन्हें वही मिला, लेकिन उन्होंने कभी सफाई देना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने अपने फैसले की तुलना गलत ट्रेन से उतरने से करते हुए कहा कि दुख सहते रहने से बेहतर है खुद को बचा लिया जाए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मानसिक शांति और आत्मसम्मान को प्राथमिकता देनी चाहिए।

मुश्किल दौर में परिवार बना सहारा

अभिनेत्री ने बताया कि इस कठिन समय में उनका परिवार मजबूती से उनके साथ खड़ा रहा। खासकर उनकी मां और भाई ने उन्हें बिना शर्त समर्थन दिया और अपनी खुशी को सबसे ऊपर रखने की सलाह दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि हमेशा मुस्कुराती रहने वाली उनकी छवि के पीछे वह एक कठिन दौर से गुजर रही थीं, जिसे उनके करीबियों ने समझा और उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी।

शाही शादी रही थी चर्चा में

गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया की शादी मुंडोता फोर्ट में शाही अंदाज में हुई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस शादी को Disney+ Hotstar की डॉक्यूमेंट्री हंसिका लव शादी ड्रामा में भी दिखाया गया था।

अब आगे बढ़ने पर फोकस

हंसिका ने साफ किया कि कुछ निजी बातों को निजी रखना ही बेहतर होता है और अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने पर ध्यान दे रही हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930