खुशी से झूमे निर्देशक एटली: दूसरी बार बने पिता, वीडियो शेयर कर जताई खुशी

Share

ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के निर्देशक एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली के घर खुशियों ने दस्तक दी है। यह जोड़ी दूसरी बार माता-पिता बनी है। एटली ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। उन्होंने एक भावुक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका बेटा मीर अपनी छोटी बहन के आने का स्वागत करता नजर आया।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए एटली ने लिखा, “धन्य महसूस कर रहा हूं।” इसके साथ उन्होंने एक प्यारा पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, “अब मुझे एक छोटी बहन मिल गई है – बड़ा भाई मीर।” इससे पहले दोनों ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैमिली फोटोशूट के जरिए दी थी और फैंस से प्यार व आशीर्वाद मांगा था।

इस खुशखबरी के बाद कई सितारों ने दंपति को बधाई दी। सामंथा रुथ प्रभु, कीर्ति सुरेश और काजल अग्रवाल समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भेजीं। एटली और प्रिया ने साल 2014 में शादी की थी और 2023 में अपने पहले बेटे मीर का स्वागत किया था। अब परिवार में बेटी के आने से उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031