तलाक के बाद छलका ईशा देओल का दर्द, बोलीं- जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी महसूस होती है

Share

मुंबई। अभिनेत्री ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से अलगाव के बाद पहली बार अपनी निजी जिंदगी और भावनात्मक संघर्ष पर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि उनका तलाक सुर्खियां बने और उनकी निजी जिंदगी सार्वजनिक चर्चा का विषय बने।

‘तलाक को गरिमा के साथ संभालने की कोशिश की’

ईशा देओल ने कहा कि सार्वजनिक जीवन का हिस्सा होने के कारण निजी बातें भी लोगों के सामने आ जाती हैं, लेकिन उन्होंने और भरत तख्तानी ने पूरे सम्मान और गरिमा के साथ इस दौर का सामना करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह दो लोगों का निजी फैसला था, जिसमें उनके बच्चों का भविष्य भी जुड़ा हुआ था।

परिवार ने हर कदम पर दिया साथ

अभिनेत्री ने बताया कि कठिन समय में उनके परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की जिम्मेदारी के कारण हर फैसला बहुत सोच-समझकर लेना पड़ा और सभी ने मिलकर इस चुनौतीपूर्ण दौर का सामना किया।

सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी की बात

ईशा ने सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचनाओं और ट्रोलिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि लगातार आ रही नकारात्मक टिप्पणियों के कारण उनकी टीम को उनके सोशल मीडिया अकाउंट का कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कलाकार अपने प्रशंसकों से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन लोगों को भी उनकी निजी जिंदगी और मर्यादा का सम्मान करना चाहिए।

‘जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी महसूस होती है’

अपनी निजी जिंदगी को लेकर ईशा देओल ने स्वीकार किया कि फिलहाल उन्हें अपनी जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी महसूस होती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका प्यार पर विश्वास आज भी पूरी तरह कायम है और वह रिश्तों की खूबसूरती में यकीन रखती हैं।

माता-पिता के रिश्ते को बताया प्रेरणा

ईशा ने कहा कि उनके माता-पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के रिश्ते जैसा निश्छल, सम्मानपूर्ण और बिना शर्त वाला प्रेम आज के समय में बहुत दुर्लभ हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता के रिश्ते में सच्चे प्रेम को करीब से देखा है और वही उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031