डेहरी के स्टेशन रोड स्थित होटल में अनैतिक व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाएं, युवक और मैनेजर गिरफ्तार

Share

डेहरी-आन-सोन, 15 सितंबर । रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित होटल अनीश में प्रशासन ने मंगलवार देर शाम छापेमारी कर कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल के कमरे से चार महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है। होटल मैनेजर ओम प्रकाश को भी हिरासत में लिया गया है।

सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी

एसडीएम निलेश कुमार ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित कुछ होटलों में देह व्यापार संचालित होने की सूचना लंबे समय से मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर मंगलवार शाम होटल अनीश में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान होटल के एक कमरे से चार महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया। होटल मैनेजर ओम प्रकाश को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

कमरे से कंडोम और मोबाइल फोन बरामद

प्रशासन के अनुसार, होटल के कमरे की तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में कंडोम और मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच के दौरान होटल के रजिस्टर में किसी भी ग्राहक या अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं पाया गया।

होटल संचालन में नियमों की अनदेखी का आरोप

एसडीएम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में होटल के संचालन में निर्धारित मानकों की अनदेखी किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सभी लोग बालिग हैं। मामले में होटल के दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

महिलाओं से पूछताछ जारी

एसडीएम के मुताबिक, गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और जांच के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की टीम ने की कार्रवाई

छापेमारी दल में प्रभारी एसडीपीओ संजीव कुमार, नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल था। प्रशासन ने स्टेशन रोड के होटलों में कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031